Big Breaking; BJP प्रदेश अध्यक्ष की अचानक बिगड़ी तबीयत- हॉस्पिटल में…

हिमाचल प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप की तबीयत बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालांकि उनका उपचार कर रहे डॉक्टर जनक राज का कहना है कि वह खतरे से बाहर है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निवास स्थान पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए आए थे। इसी दौरान उनके सीने में दर्द होने लगा, लिजसके बाद वे श्रद्धांजलि सभा से सीधे अस्पताल पहुंचे। यहां फिलहाल उनका उपचार जारी है।

Share
Now