प्रेमी के साथ चली गई थी बहन- गुस्से से भाई ने गर्दन में मार दी गोली…मौके पर…

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के छुर गांव में शुक्रवार रात हॉरर किलिंग को अंजाम देते हुए युवक ने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रेमी संग गई किशोरी को मथुरा पुलिस ने उसके परिजनों को सौंप दिया था। तब से घर में तकरार चल रही थी।

एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि छुर गांव निवासी अंजलि उर्फ चंचल (16) बीते 13 जून को गौरव संग चली गई थी। गौरव दूसरे गांव का रहने वाला है। परिजनों ने उसी दिन सरधना थाने पर मौखिक सूचना दी। पुलिस दोनों की खोजबीन कर रही थी। 14 जून को लड़की के परिजनों ने ही उसके लौट आने की पुन: सूचना दी।

एसपी ने बताया, शुक्रवार रात करीब नौ बजे अंजलि घर में काम कर रही थी। इस दौरान बड़े भाई शेखर (20) ने उसको गर्दन में गोली मार दी। मौके पर अंजलि की मौत हो गई। वारदात कर आरोपी भाग निकला। मृतका के ताऊ अमरपाल ने भतीजे शेखर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी की तलाश जारी है।

ताऊ ने भतीजे के खिलाफ दी तहरीर
मृतका के ताऊ अमरपाल ने भतीजे शेखर के खिलाफ तहरीर दी है। SP देहात केशव कुमार का कहना है कि लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। लड़की के बड़े भाई ने ही घटना को अंजाम दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगाई गई है।

बहन को जान से मारने की दी थी धमकी
पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि शेखर ने अपनी बहन को धमकी दी थी। कि तूने परिवार की मर्जी के बिना घर से बाहर कदम भी क्यों रखा। प्रेमी के साथ जाने का मतलब है कि तेरी जिंदगी खत्म हो गई। इसके बाद परिवार के लोग लगातार समझा रहे थे। लेकिन युवक शेखर नहीं माना और शुक्रवार रात बहन की गोली मारकर हत्या कर दी।

एक ही गोली ने ली अंजलि की जान
16 साल की अंजलि को शायद यह अंदाजा भी नहीं था कि उसका बड़ा भाई एक दिन उसकी जान भी ले लेगा। शुक्रवार रात को जब अंजलि अपने कमरे में सोने के लिए गई तभी पीछे से अंजली का बड़ा भाई शेखर भी पहुंच गया। इसी बीच शेखर ने तमंचा निकाला और अंजलि के गले पर तमंचा सटाकर गोली चला दी। गोली लगते ही वो खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। जब तक परिवार और आसपास के लोग कुछ समझते तब तक आरोपी घर से भाग निकला।

Share
Now