यूपी के क़द्दावर नेता पूर्व मंत्री व सांसद जगदीश सिंह राणा का बीमारी के चलते निधन…

सहारनपुर। भाजपा के दिग्गज नेताओं में गिने जाने वाले सहारनपुर के पूर्व सांसद व मंत्री रहे जगदीश राणा का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे। कुछ दिन पहले भाई महावीर राणा के  साथ कोरोना संक्रमित हो गए थे। 

उन्होंने कुछ समय पहले ही प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की सहारनपुर रैली से पूर्व भाजपा ने अपने खेमे में बड़े स्थानीय दिग्गज को शामिल कर बसपा सपा को तगड़ा झटका दिया था। सहारनपुर से पूर्व बसपा सांसद जगदीश सिंह राणा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति में उन्होंने अपने हजारों समर्थकों के साथ उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। बता दें कि वे सहारनपुर क्षेत्र से बसपा का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। तीन बार विधायक, एक बार सांसद और यूपी में मंत्री रहे राणा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में काफी चर्चित शख्सियत माने जाते हैं।
पार्टी बदलने में माहिर रहे है राणा
जगदीश सिंह राणा पार्टी बदलने में काफी माहिर रहे हैं। बसपा के पहले वे सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। वे 2003 से 2007 के बीच सहारनपुर में समाजवादी पार्टी की साइकिल चला रहे थे, लेकिन चुनाव में सपा से दामन छुड़ाकर बहुजन समाजवादी पार्टी में चले गए और बसपा के टिकट पर संसद का रास्ता तय किया। उनके निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक छा गया।

Share
Now