85वें स्थापना दिवस पर सुरेंद्र सिंह सजवाण, बोले – किसानों के हित में नहीं नए कृषि कानून……

अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सजवाण ने कहा कि सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने चाहिए। क्योंकि किसानों को इन कानूनों से कुछ फायदा मिलने वाला नहीं है।  साभावाला में अखिल भारतीय किसान सभा की 85वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता व सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सजवाण ने कहा कि अखिल भारतीय किसान सभा की स्थापना 11 अप्रैल 1936 में हुई थी। सभा 85 वर्षों का कार्यकाल स्वर्णिम रहा है। जिसने किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया और कई उपलब्धियां हासिल की। उन्होंने कहा वर्तमान में पिछले साढ़े चार माह से किसानों का संघर्ष चल रहा है। केंद्र सरकार ने तीन काले कृषि कानूनों को किसानों पर थोपा है।

उन्होंने कहा कि इन कानूनों के लागू होने से देश की खाद्य सुरक्षा सीधे तौर पर प्रभावित होगी। जिसके परिणामस्वरूप देश में कुपोषण व भुखमरी का बढ़ना तय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभा के स्थानीय शाखा अध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों के लागू होने से किसानों को नुकसान होगा। जिला महामंत्री कमरुद्दीन ने कहा कि किसानों के आंदोलन के बाद भी सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। इस दौरान सहसपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र पुरोहित, याकूब अली , सुंदर थापा, जाहिद अंजुम, पुरुषोत्तम बडोनी आदि ने विचार रखे।

जीवन सिंह अध्यक्ष व रवि पाल सचिव नियुक्त

राहुल प्रियंका गांधी सेना ने यूथ विंग का गठन किया है। जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह धीमान ने विकासनगर विधानसभा की यूथविंग के अध्यक्ष पद पर जीवन सिंह व सचिव पद पर रवि पाल को नियुक्त किया। सहसपुर विधानसभा में बहादुर सिंह को उपाध्यक्ष, अकरम अंसारी को सचिव और जसवंत को ग्राम तिमली के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता भास्कर चुग, विकासनगर शहर अध्यक्ष सोमदत्त जाटव, प्रदेश सचिव अनीता वर्मा, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी विरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुमन पार्छे, महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी जिला महासचिव सोनिया जीना, विकासनगर विधानसभा अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सीमा देवी आदि शामिल रहे।

Share
Now