उत्तराखंड में तय हुआ कैबिनेट विस्तार- BJP आलाकमान ने दी हरी झंडी- जल्द होगी…

  • उत्तराखंड की भाजपा सरकार में कैबिनेट विस्तार होना निर्धारित हो गया है।
  • सूत्रों के अनुसार विधानसभा के बजट सत्र से पहले कैबिनेट का विस्तार कर दिया जाएगा।
  • मंत्रिमंडल में नए नामों पर चर्चा भी शुरू हो गई है। जल्द ही नाम तय कर लिए जाएंगे।
  • इसको लेकर पार्टी स्तर पर बैठक कर निर्णय लिया जाएगा। इसी महीने मंत्रिमंडल में तीन नए चेहरे शामिल कर लिए जाएंगे।
  • इसमें खास बात ये है कि मुख्यमंत्री कई मंत्रियों के विभागों में बदलाव करने जा रहे हैं।
  • नई दिल्ली में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर इस संबंध में विस्तृत चर्चा की जिसके बाद से मंत्रिमंडल विस्तार तय माना जा रहा है।

देहरादून;उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। चर्चा है कि तीन नए चेहरे कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं। अगले साल यानी 2022 में करीब इसी समय उत्तराखंड में चुनावी प्रक्रिया चल रही होगी। चुनाव से एक साल पहले खाली पड़े तीन मंत्री पद को भरने की चर्चा है। सीएम हाल ही में दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओ, प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह से मुलाकात कर लौटे हैं। माना जा रहा है उन्होंने अपनी इस यात्रा के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की है।

कैबिनेट में फिलहाल दो मंत्री और एक राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का पद खाली है। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री रावत को छोड़कर 6 कैबिनेट मंत्री सतपाल महराज, सुबोध उनियाल, मदन कौशिक, यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत और अरविंद पांडेय शामिल हैं। वहीं रेखा आर्य और धान सिंह रावत दो राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं।

नाम न बताने की शर्त पर पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि सीएम ने कैबिनेट विस्तार के लिए कुछ नामों पर चर्चा की है, जिस पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से सहमति मिल गई है। उम्मीद है कि आगामी बजट सत्र में मंत्रिमंडल विस्तार किया जा सकता है। उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र एक से 9 मार्च तक चलेगा।

2017 में भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद राज्य सरकार में दो मंत्री पद खाली थे, जिसमें से एक कैबिनेट मंत्री के लिए और दूसरा राज्य मंत्री के लिए था। हालांकि, पूर्व वित्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद खाली पद की संख्या बढ़कर तीन हो गई!

आलाकमान की तरफ से मिली हरी झंडी

सूत्रों के मुताबिक हाल ही में मुख्यमंत्री सहित राज्य स्तर के आला नेताओं ने बीजेपी के केन्द्रीय नेताओं से मुलाकात की।इसके बाद वे पीएम नरेन्द्र मोदी से भी इस मुद्दे पर चर्चा की। चर्चा में कैबिनेट विस्तार को लेकर सहमति बन गई। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी की तरफ से कैबिनेट विस्तार को ग्रीन सिग्नल मिल चुका है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मंत्रिमंडल का लंबित विस्तार अब जल्द होने जा रहा है। मार्च 2017 में भाजपा सरकार बनने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह के अलावा सात कैबिनेट और दो राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए थे।

आंकड़ों के लिहाज से सत्तर सदस्यीय विधानसभा के हिसाब से उत्तराखंड में मंत्रिमंडल में अधिकतम 12 सदस्य ही हो सकते हैं। इस तरह शुरुआत से ही मंत्रिमंडल में दो स्थान खाली रहे और पिछले साल जून में कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन के कारण एक स्थान और रिक्त हो गया। जिससे इन 3 रिक्त स्थानों पर जल्द ही नये चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जायेगा

Share
Now