दिल्ली में सर्दी ने ढाया कहर-15 साल में सबसे कम तापमान-1 डिग्री तक लुढ़का पारा…

नेशनल डेस्क: उत्तर भारत के कई इलाकों में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा और कई इलाकों में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। नए साल के जश्न में सर्दी भी अपने तेवर दिखा रही है। साल 2021 के पहले दिन दिल्ली में पारा 1.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। IMD के कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सफदरजंग और पालम में सुबह 6 बजे घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य हो गई. घने कोहरे के कारण जिसके कारण यातायात की रफ्तार भी प्रभावित हुई। पिछले 15 साल में यह सबसे कम तापमान है।

वहीं दिल्ली के अलावा पंजाब के भी कई इलाकों में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। पंजाब में सुबह घनी धुंध के कारण बिजीविलटी भी जीरो रही। बता दें कि दिल्ली में 8 जनवरी 2006 को न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं पिछले साल सबसे कम टेंपरेचर 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। कड़ाके की ठंड के बावजूद भी नए साल के स्वागत मे कोई कमी नहीं आई है। लोग सुबह से ही मंदिरों और गुरुद्वारों में नया साल मनाने पहुंचे। 

weather updates

  • मौसम वैज्ञानिकों ने 3 से 6 जनवरी के बीच मनाली-सोलन के मैदानी इलाकों में बारिश होने और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का पूर्वानुमान किया है।
  • राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों में शीत से गंभीर शीत लहर चलने का अनुमान है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में तथा हिमाचल प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर की स्थिति हो सकती है।
  •  IMD ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान बढ़ेगा, इससे उत्तरी-पश्चिमी भारत 2 से 6 जनवरी तक प्रभावित रहेगा।
  • न्यूनतम तापमान के 4-5 जनवरी को आठ डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का पूर्वानुमान है।
  • पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण 3 से 5 जनवरी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश का भी पूर्वानुमान है।
  • आईएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की बर्फबारी के भी आसार हैं। 
Share
Now