दीपक यादव हमीरपुर
(हमीरपुर )सुमेरपुर कस्बे के गायत्री तपोभूमि प्रांगण में संगम सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित सर्व जातीय सामूहिक विवाह समारोह में 29 जोड़ों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर जीवन साथी चुना। सदर विधायक ने मौजूद रहकर वर वधु को आशीर्वाद दिया।
रविवार को संगम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय कुमार प्रजापति की ओर सर्व जातीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कराया। समारोह में 29 जोड़ों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर जीवन साथी चुना। सदर विधायक डा मनोज कुमार प्रजापति ने मौजूद रहकर वर वधु को आर्शीवाद प्रदान किया। समारोह का संचालन व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने किया। समारोह में ग्रापए जिलाध्यक्ष मनोज कुमार त्रिपाठी, योगेश गुप्ता, रामनरायण कबीर, पवन टेलर, रमेश चंद्र आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह के आयोजक अजय कुमार प्रजापति ने वर वधुओ को घर ग्रहस्थी का सामान उपहार में भेंट करके उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।









