भीनमाल। गायत्री शक्तिपीठ में जनमंच (जिला नर्मदा संघर्ष समिति) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगर एवं आसपास के क्षेत्र की लंबित जनसमस्याओं को लेकर इसी सप्ताह जिला कलेक्टर जालोर को विस्तृत ज्ञापन सौंपने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
ज्ञापन में खानपुर रेलवे फाटक ओवरब्रिज का निर्माण 20 दिसंबर 2026 तक पूरा करवाने, जसवंतपुरा रेलवे फाटक पर जाम की समस्या का स्थायी समाधान, कोड़ी ओवरब्रिज का संचालन शुरू करवाने, पेयजल पाइपलाइन का विस्तार तथा ठेका-टेंडर में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी।
जनमंच पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। बैठक में ठाकुर शेखर व्यास , उमरावमल सेठ, ओमप्रकाश महेश्वरी, कन्हैयालाल खंडेलवाल, जगदीश रामावत, माणकमल भंडारी, मोहनसिंह सिसोदिया, जोरावरसिंह राव ,दिनेश कुमार दवे,रमेश शर्मा, संजीव माथुर,जबराराम भाटी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
रिपोर्ट भरत सोलंकी






