पैर में चोट लगने से बढ़ी परेशानी, मुख्यमंत्री ने दिखाई संवेदनशीलता; बेहतर उपचार के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की
एक्सप्रेस न्यूज़ भारत। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आदिवासी नेता एवं पूर्व सांसद नंदकुमार साय के चोटिल होने की खबर सामने आई है। पैर में चोट लगने के कारण उन्हें काफी तकलीफ हो रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें उनके गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर के माध्यम से रायपुर लेकर पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पैर में चोट लगने के कारण नंदकुमार साय को काफी परेशानी हो रही थी। उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उन्हें तत्काल रायपुर के बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री की इस पहल को मानवीय संवेदनशीलता और वरिष्ठ नेता के प्रति सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। नंदकुमार साय छत्तीसगढ़ की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं और उन्होंने सांसद सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारियां निभाई हैं।
उनके चोटिल होने की खबर से समर्थकों, शुभचिंतकों एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में चिंता है। सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने और जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं।
अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट बिलासपुर संभाग हेड





