Home / News / लगभग 1 लाख 62 हजार 565 बच्चों को पिलाई दो बूंद जिन्दगी की हीरा कुंवर बा जनाना चिकित्सालय से किया पोलियो बूथ का आरंभ’’

लगभग 1 लाख 62 हजार 565 बच्चों को पिलाई दो बूंद जिन्दगी की हीरा कुंवर बा जनाना चिकित्सालय से किया पोलियो बूथ का आरंभ’’

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

‘‘

झालावाड़ 22 नवम्बर। उपराष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम का आरंभ हीरा कुंवर बा जनाना चिकित्सालय से डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. संजय पोरवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान, अधीक्षक एसआरजी चिकित्सालय डॉ. अशोक शर्मा, अधीक्षक जनाना चिकित्सालय डॉ. राधेश्याम मेहरा, उपाधीक्षक डॉ. अशोक पाटीदार, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार नागर एवं उपस्थित स्टॉफ द्वारा 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद पोलियों रोधी खुराक पिलाकर किया।

आज बूथ पर पोलियों की खुराक पिलाई जा रही है। आगमी दो दिवसों तक जिले में घर-घर जाकर एवं हर दुर्गम क्षेत्र में जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की डोज पिलाई जावेगी। जिले का हर नागरिक अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाये। राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम के सफल संचाल हेतु जिला स्तर से सीएमएचओ, आरसीएचओ, डिप्टी सीएमएचओ (स्वा. एवं प.क.) डीपीसी डीडीडब्लू, डीपीएम, डीपीसी एवं डीएनओ की गा्रमीण वशहरी क्षेत्र में तैनात है।

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार नागर ने बताया कि देश अब पोलियो उन्मुलन की ओर अग्रसर है इसमें सहयोग करे और हर बार अपने 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियों की खुराक अवश्य पिलाये। जिस प्रकार कई गंभीर बीमारीयों का नागरिको व विभाग ने मिल कर उन्मून किया है इसी प्रकार पोलियों का भी जल्द ही उन्मूलन हो सके।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान ने बताया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले को लगभग 1,95,862 बच्चों को पोलियों रोधी खूराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिये 1067 बूथ बनाये गये है जहॉ लगभग 1 लाख 62 हजार 565 बच्चों पोलियो रोधी खुराक पिलाई गई जो लक्ष्य का लगभग 83 प्रतिशत है। जिले में आज सभी पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई है। साथ ही समाज सेवी संस्थानों द्वारा भी पल्स पोलियो कार्यक्रम में बढ-चढ की भाग लिया। सोमवार व मंगलवार को एएनएम व आशाओं के माध्यम से घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई जावेगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now