Home / News / भीलवाड़ा जिला परिषद में कांग्रेस का दबदबा, 45 में से 31 सीटों पर जीत; पंचायत समितियों में भी कांग्रेस ने हासिल किया बहुमत

भीलवाड़ा जिला परिषद में कांग्रेस का दबदबा, 45 में से 31 सीटों पर जीत; पंचायत समितियों में भी कांग्रेस ने हासिल किया बहुमत

रिपोर्टर पप्पू लाल पंचोली

16 पंचायत समितियों की 288 सीटों में कांग्रेस ने 168, भाजपा ने 108, निर्दलीयों ने 10 और आरएलपी ने 2 सीटों पर दर्ज की जीत, शांतिपूर्ण संपन्न हुई मतगणना
भीलवाड़ा, 20 नवंबर। पंचायती राज संस्थाओं के जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य चुनाव की मतगणना शुक्रवार को राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, तिलक नगर में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। जिले की 16 पंचायत समितियों के 288 सदस्य पदों तथा जिला परिषद के 45 वार्डों के चुनाव परिणाम सामने आए। जिला परिषद में कांग्रेस ने 31 सीटों पर जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम किया, जबकि भाजपा 14 सीटों पर विजयी रही। पंचायत समिति सदस्य चुनाव में भी कांग्रेस ने 168 सीटों पर जीत हासिल की, भाजपा को 108 सीटें मिलीं। निर्दलीय प्रत्याशियों ने 10 तथा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशन में मतगणना कार्य निर्वाचन आयोग की निर्धारित व्यवस्थाओं के तहत संपन्न करवाया गया। मतगणना के दौरान अधिकारियों एवं कार्मिकों ने जिम्मेदारी निभाते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित बनाए रखा।
पंचायत समिति वार चुनाव परिणाम
जिले की 16 पंचायत समितियों में हुए सदस्य चुनाव के परिणामों में विभिन्न पंचायत समितियों में कांग्रेस एवं भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। पंचायत समिति वार परिणाम इस प्रकार रहे—
बिजौलियां: कांग्रेस 8, भाजपा 7 सीटें।
जहाजपुर: कांग्रेस 10, भाजपा 5 एवं निर्दलीय 2 सीटें।
खजूरी: कांग्रेस 10, भाजपा 5 सीटें।
कोटड़ी: भाजपा 16, कांग्रेस 11 सीटें।
मांडलगढ़: कांग्रेस 12, भाजपा 8 एवं निर्दलीय 1 सीट।
बनेड़ा: कांग्रेस 12, भाजपा 5 सीटें।
करेड़ा: कांग्रेस 12, भाजपा 5 सीटें।
मांडल: कांग्रेस 15, भाजपा 6 सीटें।
सुवाणा: कांग्रेस 19, भाजपा 8 सीटें।
फुलियाकलां: कांग्रेस 10, भाजपा 4 एवं आरएलपी 1 सीट।
रायपुर: कांग्रेस 8, भाजपा 6 एवं निर्दलीय 1 सीट।
सहाड़ा: भाजपा 10, कांग्रेस 9 सीटें।
शाहपुरा: कांग्रेस 11, भाजपा 4 सीटें।
आसींद: भाजपा 9, कांग्रेस 4 एवं निर्दलीय 2 सीटें।
हुरड़ा: कांग्रेस 10, भाजपा 4, निर्दलीय 2 एवं आरएलपी 1 सीट।
शंभूगढ़: कांग्रेस 7, भाजपा 6 एवं निर्दलीय 2 सीटें।
जिला परिषद में कांग्रेस को 31 सीटें, भाजपा 14 पर सिमटी
जिला परिषद सदस्य निर्वाचन के 45 वार्डों के परिणामों में कांग्रेस ने 31 सीटों पर जीत हासिल कर जिला परिषद में मजबूत स्थिति बनाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने 14 सीटों पर विजय प्राप्त की। जिला परिषद चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने भाजपा से अधिक सीटें हासिल कीं।
निर्वाचन अधिकारियों ने कार्मिकों की सराहना की
मतगणना कार्य शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू ने मतगणना में नियुक्त अधिकारियों, कार्मिकों एवं निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने निर्वाचन कार्य में सभी कार्मिकों की जिम्मेदारी एवं सहयोग के लिए आभार जताया।
मतगणना स्थल पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. हरितिमा, अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर श्रीमती प्रतिभा देवठिया, एडिशनल एसपी हेमंत नोगिया सहित वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी एवं निर्वाचन कार्मिक मौजूद रहे

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now