Home / Events / यूपी-34 प्रीमियर लीग सीजन-2: चौथे दिन भी क्रिकेट का तूफान, अमन स्ट्राइकर्स ने मचाया धमाल, राज महोली ने 3 रन से जीता थ्रिलर

यूपी-34 प्रीमियर लीग सीजन-2: चौथे दिन भी क्रिकेट का तूफान, अमन स्ट्राइकर्स ने मचाया धमाल, राज महोली ने 3 रन से जीता थ्रिलर

रिपोर्ट अखिलेश गौतम

सीतापुर। राजा कॉलेज मैदान में चल रही यूपी-34 प्रीमियर लीग सीजन-2 (2026) के चौथे दिन भी क्रिकेट प्रेमियों को पांच एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। चौके-छक्कों की बरसात, शानदार गेंदबाजी और आखिरी ओवर तक चले थ्रिलर ने दर्शकों को खूब मनोरंजन दिया।

टूर्नामेंट के अध्यक्ष एवं ब्रांड एंबेसडर सागर गुप्ता के मार्गदर्शन में चल रही इस लीग में चौथे दिन भी कई सम्मानित अतिथियों ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

मैच-15: आमिर भैयू का तूफान, बॉम्बे जायका 9 विकेट से जीती
पहले बल्लेबाजी करते हुए सीतापुर थंडर्स ने 8 ओवर में 7 विकेट पर 117 रन बनाए। गोलू ने 28 और सचिन ने 25 रन बनाए। जवाब में बॉम्बे जायका ने 6.1 ओवर में ही 1 विकेट पर 119 रन बनाकर 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। आमिर भैयू ने मात्र 15 गेंदों पर नाबाद 61 रनों की विस्फोटक पारी खेली। मैन ऑफ द मैच: आमिर भैयू

मैच-16: अमन स्ट्राइकर्स की पहली जीत, फातिमा-रोशन की जोड़ी चमकी
राज महोली की टीम 7.5 ओवर में 75 रन पर ऑलआउट हो गई। विशाल ने 35 रन बनाए। अमन स्ट्राइकर्स की ओर से फातिमा ने 14 रन देकर 4 विकेट और रोशन ने 3 विकेट लिए। जवाब में अमन स्ट्राइकर्स ने 8 ओवर में 4 विकेट पर 78 रन बनाकर 6 विकेट से जीत दर्ज की। रोशन ने 36 और जैदान ने 26 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच: रोशन

मैच-17: गोपा की धमाकेदार पारी, मुनीर इलेवन 45 रन से जीती
मुनीर इलेवन ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 121 रन बनाए। गोपा ने 25 गेंदों पर नाबाद 58 और मेहताब ने 30 रन बनाए। जवाब में लीजेंड्स इलेवन 8 ओवर में 6 विकेट पर 76 रन ही बना सकी। मन्नू ने 10 रन देकर 3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच: गोपा

मैच-18: जैदान-रोशन की आतिशी बल्लेबाजी, अमन स्ट्राइकर्स की 65 रन से बड़ी जीत
अमन स्ट्राइकर्स ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 171 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जैदान ने 22 गेंदों पर नाबाद 84 और रोशन ने 21 गेंदों पर 66 रनों की तूफानी पारी खेली। जवाब में लीजेंड्स इलेवन 7 विकेट पर 106 रन ही बना सकी। अदीप ने 25 रन देकर 4 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच: जैदान

मैच-19: दिन का सबसे रोमांचक मुकाबला, राज महोली 3 रन से जीती
राज महोली ने 8 ओवर में 5 विकेट पर 98 रन बनाए। जीशान ने 22 गेंदों पर 51 और ऋषभ ने 33 रन बनाए। जवाब में मुनीर इलेवन 8 ओवर में 4 विकेट पर 95 रन ही बना सकी और 3 रन से मैच हार गई। मैन ऑफ द मैच: जीशान – उन्होंने 51 रन के साथ 1 विकेट भी लिया।

सागर गुप्ता का संदेश
टूर्नामेंट के अध्यक्ष एवं ब्रांड एंबेसडर सागर गुप्ता ने सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवा प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देते हैं। खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारा मजबूत करते हैं।

आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। टूर्नामेंट के आने वाले मुकाबलों को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now