अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
भैसमा//आदिवासी सेवा सहकारी समिति भैसमा पंजीयन क्रमांक 3059 के अंतर्गत संचालित धान उपार्जन केंद्र भैसमा में आज 17 नवंबर 2026 को खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया। खरीदी की शुरुआत ग्राम बेंदरकोना निवासी किसान चूड़ामणि पटेल पिता धनसाय पटेल के 14 क्विंटल 40 किलोग्राम धान की खरीदी के साथ हुई।
शुभारंभ अवसर पर तहसीलदार भैसमा श्री एल.डी. ध्रुव, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी श्री एस.के. जोशी, पर्यवेक्षक श्री उज्ज्वल दुबे, धान खरीदी नोडल अधिकारी श्री चंद्रशेखर चंद्रा सहित भाजपा उरगा मंडल अध्यक्ष श्री किशन साव एवं पूर्व विधायक रामपुर श्री श्यामलाल कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा जनपद सदस्य श्री भूपेंद्र कंवर, श्री सरमन सिंह कंवर, श्री जोगेंद्र कौशिक, श्री कुमार कंवर, श्री धनीराम निर्मलकर, श्री दिलीप कौशिक, समिति प्रबंधक श्री तुलेश्वर कौशिक, फड़ प्रभारी श्री गोवर्धन पटवा, कंप्यूटर ऑपरेटर श्री गंगाधर राठिया, समिति के समस्त कर्मचारी एवं क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किसानों को धान खरीदी प्रक्रिया, सुव्यवस्थित व्यवस्था एवं टोकन प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही किसानों से निर्धारित नियमों का पालन करते हुए सुगमतापूर्वक धान विक्रय करने की अपील की।
धान खरीदी के शुभारंभ से क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल रहा।













