Home / News / पुरक़ाज़ी में अदबी संगम के मुशायरे में शायरों ने बांधा समां, जनगणना में उर्दू दर्ज कराने की अपील।

पुरक़ाज़ी में अदबी संगम के मुशायरे में शायरों ने बांधा समां, जनगणना में उर्दू दर्ज कराने की अपील।

अज़ीज़ अहमद सिद्दीक़ी
पुरकाजी मुजफ्फरनगर

पुरक़ाज़ी में सोमवार रात ‘अदबी संगम’ की ओर से एक शानदार मुशायरे का आयोजन किया गया, जो रात 9:30 बजे से सुबह 3 बजे तक चला। इसमें देश के कई नामवर शायरों ने अपने चुनिंदा कलाम से समां बांधा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अनवारुल हक शादां फलावदी ने और संचालन आशिक इलाही मेरठी ने किया। इस दौरान उर्दू डेवलपमेंट ऑर्गनाइज़ेशन के ज़िलाध्यक्ष कलीम त्यागी ने लोगों से जनगणना के कॉलम में अपनी मातृभाषा उर्दू दर्ज कराने की अपील की।
कार्यक्रम के मुख्य संरक्षकों में सैयद अज़हर मियां, सैयद खालिद मुस्तफ़, महताब आलम, हाफ़िज़ वली उल्लाह शामिल रहे। संस्था के अध्यक्ष सैयद इल्तिफ़ात हुसैन बक़ा, सचिव सैयद इंतज़ार हुसैन, डॉ. चांद काज़मी और सैयद शाकिब मुस्तफ़ा ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुशायरे को सफल बनाने में इस्तक़बालिया कमेटी के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस मौक़े पर अमीर अहमद, फ़रहत हुसैन अमीन, जमील अख्तर, अमजद खान, डॉ. एहसान, नावेद आलम, जावेद अहमद, हाजी हसन उबैद, राशिद हुसैन, अनवर सईद एडवोकेट, मिस्त्री नसीम अहमद, डॉ. राशिद हुसैन, परवेज़ अज़ीज़, डॉ. मोहम्मद ईसा, मोहम्मद आज़म अमीन, मोहम्मद आरिफ़ कुरैशी और सलमान सिद्दीक़ी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now