Home / News / संयुक्त पत्रकार महासभा का उत्तराखंड प्रदेश कार्यालय शुरू, विधायक उमेश कुमार बने संरक्षक।

संयुक्त पत्रकार महासभा का उत्तराखंड प्रदेश कार्यालय शुरू, विधायक उमेश कुमार बने संरक्षक।

अज़ीज़ अहमद सिद्दीक़ी
पुरकाजी मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर। संयुक्त पत्रकार महासभा ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कार्यालय का औपचारिक शुभारंभ किया। इस मौके पर खानपुर (उत्तराखंड) से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को संगठन का संरक्षक मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों ने विधायक उमेश कुमार को नियुक्ति पत्र और स्मृति चिह्न (शील्ड) देकर सम्मानित किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद के निर्देशों पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शाहनवाज ने फीता काटकर प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया।
संगठन के प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि विधायक उमेश कुमार के मार्गदर्शन में उत्तराखंड के पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और मान-सम्मान की लड़ाई को नई ताकत मिलेगी। इस दौरान जन निर्माण पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया शर्मा को भी शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया।
डॉ. शाहनवाज ने अपने संबोधन में कहा कि महासभा का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों की एकजुटता बनाए रखना और उनके साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना है। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने कहा कि नया कार्यालय खुलने और विधायक उमेश कुमार के जुड़ने से प्रदेश भर में संगठन का दायरा बढ़ेगा और पत्रकारों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाई जा सकेंगी।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों और पदाधिकारियों ने नवनियुक्त संरक्षक उमेश कुमार को बधाई दी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now