Home / Events / कीरतपुर ने हमीरपुर को 5 रन से हराकर जीता फाइनल, सपा नेताओं ने विजेता टीम को किया सम्मानित

कीरतपुर ने हमीरपुर को 5 रन से हराकर जीता फाइनल, सपा नेताओं ने विजेता टीम को किया सम्मानित

(दीपक यादव हमीरपुर उत्तर प्रदेश)

(हमीरपुर सुमेरपुर) कीरतपुर में चल रहे स्वर्गीय बल सिंह यादव स्मृति टूर्नामेंट का फाइनल मैच हमीरपुर एवं कीरतपुर के मध्य खेला गया। निर्धारित ओवर में कीरतपुर में पांच रन से हमीरपुर को हराकर शील्ड पर कब्जा कर लिया पूर्व ब्लाक प्रमुख शुभकरण सिंह परिहार एवं शिवशरण यादव ने विजेता टीम को पुरुस्कृत किया।
पूर्व प्रधान बल सिंह यादव की स्मृति में उनके पुत्र सत्य प्रकाश यादव ने पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया था रविवार को हमीरपुर एवं कीरतपुर टीम के मध्य हुए फाइनल मैच में कीरतपुर ने हमीरपुर को 5 रन से हराकर सीट पर कब्जा जमा लिया। विजेता टीम को शील्ड आदि देकर सपा नेताओं ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी रामदेव महाराज, स्वामी दिगंबर मुनि महाराज (पंजाब), सपा जिलाध्यक्ष इदरीश खान, हरनारायण निषाद, राजू यादव, अशोक यादव, शिवशरण प्रजापति, सुनील सचान, विनोद निषाद, रणविजय, सुरेश निषाद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now