(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
बलिया। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी लेखनी के माध्यम से जनहित के मुद्दों, सामाजिक सरोकारों एवं धार्मिक-सांस्कृतिक विषयों को प्रमुखता से उठाने के लिए आज श्रीनाथ मंदिर प्रांगण में एक विशेष सम्मान समारोह का गौरवपूर्ण पल देखने को मिला। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी कौशलेंद्र गिरि जी महाराज ने Express news bharat नेशनल tv चैनल के जिला संवाददता बलिया नेहाल अख्तर को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद Express news bharat नेशनल tv चैनल जिला संवाददता नेहाल अख्तर ने महामंडलेश्वर स्वामी कौशलेंद्र गिरि जी महाराज के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल मेरा सम्मान नहीं, बल्कि उन तमाम शब्दों, विचारों और प्रयासों का सम्मान है, जिनका उद्देश्य समाज की आवाज को बुलंद करना और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से सामने लाना है उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है। एक पत्रकार की कलम का उद्देश्य सच्चाई को सामने लाना, पीड़ितों की आवाज बनना और समाज को सकारात्मक दिशा देना होना चाहिए।
महामंडलेश्वर स्वामी कौशलेंद्र गिरि जी महाराज द्वारा मिले इस स्नेह, आशीर्वाद और सम्मान ने आगे भी पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ पत्रकारिता करने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा Express news bharat नेशनल tv चैनल के माध्यम से स्थानीय समाचारों एवं जनसमस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित करने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा सम्मान और आशीर्वाद का यह क्षण जीवन की अनमोल स्मृतियों में सदैव यादगार रहेगा।






