अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा//कोरबा जिले के बेंदरकोना गांव से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां नहाने के लिए बोरवेल चालू करने के दौरान बिजली का करंट लगने से महिला पंच मंजरी बाई की दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मंजरी बाई वार्ड क्रमांक 1 से पंच थीं। बताया जा रहा है कि वह नहाने के लिए बोरवेल चालू कर रही थीं, तभी अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में उनकी मौत हो गई।
घटना की खबर फैलते ही गांव में शोक का माहौल है। एक जनप्रतिनिधि के असमय निधन से ग्रामीणों में दुख व्याप्त है
बोरवेल चालू करते समय लगा करंट, महिला पंच मंजरी बाई की मौत






