अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कथरीमाल चलो! 28 अक्टूबर को होगा भव्य दशहरा उत्सव, रावण दहन के साथ जमेगा जसगीत का रंग
कोरबा// जिले के ग्राम कथरीमाल में 28 अक्टूबर 2026, बुधवार को आदर्श नवयुवक सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति द्वारा भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। दशहरा मैदान कथरीमाल में आयोजित इस कार्यक्रम में रावण दहन, जस जागरण और आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। कार्यक्रम की शुरुआत रात्रि 9 बजे से होगी।
आयोजन में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक फूल सिंह राठिया और भाजपा बरपाली मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध जसगीत गायक अनुराग शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कथरीमाल की सरपंच कौशिल्या बाई सहित जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, सामाजिक प्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
समिति एवं समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर दशहरा उत्सव की शोभा बढ़ाने की अपील की है।






