Home / Events / ट्रेन की चपेट में आने से दो की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

ट्रेन की चपेट में आने से दो की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

नागल. थाना क्षेत्र के गांव भाटखेड़ी निवासी एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र निवासी अंकित कुमार 24 वर्ष पुत्र धारासिंह सुबह करीब 8:00 बजे घर से रेलवे लाइन क्रॉस कर रहा था कि अचानक जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना नांगल पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घर में हुई जवान मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उधर रेलवे लाइन पर गाँव खटोली के निकट दोपहर करीब सवा एक बजे एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई है। काफी मशक्कत के बाद शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने अज्ञात में शव का पंचनामा भरकर शव मोर्चरी में भिजवा दिया है।

रिपोर्ट Naim.sagar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now