अज़ीज़ अहमद
पुरकाजी मुजफ्फरनगर
कस्बे में स्थित कब्रिस्तानों की स्वच्छता और बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनाब सलमान सईद के निवास स्थान पर एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ विभिन्न समुदायों और बिरादरियों के प्रमुख प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में कब्रिस्तानों की वर्तमान स्थिति पर गहन विचार-विमर्श किया गया और उनकी व्यवस्थित सफाई को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। सलमान सईद एवं अन्य सभी उपस्थित जिम्मेदार व्यक्तियों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करते हुए तय किया कि अगले सात दिनों (एक सप्ताह) के भीतर सफाई अभियान की शुरुआत कर दी जाएगी।
उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि कब्रिस्तानों की देखरेख और स्वच्छता बनाए रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस पहल को सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और सहयोग के साथ पूरा किया जाएगा।
सोशल मीडिया पर कब्रिस्तान की सफाई को लेकर कई ग्रुपों में बात चल रही थी जिसको देखते हुए इस मीटिंग से पहले ही कब्रिस्तान की सफ़ाई को लेकर मोहम्मद अमर हाशमी ने अपनी टीम के साथ पहल करते हुए टैंकर बुलाकर दवाई का छिड़काव किया।
इस मौके पर सलमान सईद, मोहम्मद राशिद, गुड्डू प्रधान, इरशाद नेताजी, शहजाद तुर्क, आरिफ कुरैशी, रब्बान मलिक, इंतजार खान, मास्टर सरताज फरीदी, शाहनवाज कुरैशी,गुलबहार खान, अज़ीज़ अहमद, उनेस तुर्क, अजमल क़ाज़ी,अब्दुल सलाम, कपिल आदि लोग मौजूद रहे।








