अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा/उरगा/ सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा समिति उरगा द्वारा 21 अक्टूबर को भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध गायिका स्वर्णा दिवाकर एवं गरिमा दिवाकर अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से शुरू होगा।
सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति उरगा द्वारा विगत 10 वर्षों से प्रतिवर्ष मां की पूजन अर्चन एवं गरबा – डांडिया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
समिति के अध्यक्ष प्रवीण पांडेय एवं उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने बताया कि 22 अक्टूबर को धूमधाम से माता रानी का भव्य विसर्जन किया जाएगा। समिति ने क्षेत्रवासियों से दशहरा उत्सव एवं विसर्जन में शामिल होने की अपील की है।






