झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
(RVUNL) सीएमडी देवेंद्र श्रृंगी ने झालावाड़ विद्युत इकाइयों का किया निरीक्षण
राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) देवेंद्र श्रृंगी ने सोमवार को झालावाड़ स्थित 600×2 मेगावाट (1200 MW) क्षमता की दोनों विद्युत उत्पादन इकाइयों का सघन निरीक्षण किया।
सीएमडी ने इकाई संख्या-1 की कार्य प्रगति का जायजा लिया और वहां चल रहे सभी कार्यों को शीघ्र अति शीघ्र पूरा करने के लिए अधिकारियों, अभियंताओं (Engineers) एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने बॉयलर, टरबाइन और ईएसपी (ESP) का साइट विजिट किया। वहां कार्य कर रही वेंडर एजेंसियों को समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ काम निष्पादित करने के निर्देश दिए।
कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान सीएमडी ने सभी कंट्रोल रूम अभियंताओं को पूर्ण क्षमता के साथ सुचारू विद्युत उत्पादन जारी रखने के दिशा निर्देश दिए,
CMD ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर वर्तमान विद्युत उत्पादन की स्थिति, कोयला आपूर्ति, इकाइयों के अनुरक्षण तथा आगामी कार्ययोजना के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने प्रदेश की विद्युत आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इकाई से अधिकतम दक्षता के साथ विद्युत उत्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान kalisindh ke chief engineer sahit के अन्य अधिकारी सीएमडी देवेंद्र श्रृंगी के साथ मौजूद रहे।







