Home / News / भव्य महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को दिखाई ‘हनुमान अंश’ फिल्म, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर रहे मुख्य अतिथि

भव्य महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को दिखाई ‘हनुमान अंश’ फिल्म, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर रहे मुख्य अतिथि

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

भक्ति और शक्ति के स्वरूप है माँ दुर्गा-माहुर

कोटा। नवदुर्गा नव युवक मंडल (स्टेशन क्षेत्र, कोटा) की ओर से नवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया और माता रानी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
महाआरती के समापन के बाद समिति द्वारा एक विशेष सामाजिक व सांस्कृतिक पहल की गई, जिसके तहत उपस्थित सभी आमजन और श्रद्धालुओं को ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) फिल्म दिखाई गई।

आयोजिक कर्ता आकाश गुप्ता ने बताए की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा (BJP) के प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की और महाआरती की , माहुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ युवाओं और समाज को अपनी संस्कृति और सनातन मूल्यों से जोड़ने वाली फिल्में दिखाना एक सकारात्मक कदम है।
कार्यक्रम के दौरान मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि का साफा पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम आयोजक आकाश गुप्ता, सूरज, सोनू, अंकुर, भरत, सौरभ dk, अंकित, अमृत, यश अधिकारिता और स्टेशन क्षेत्र के महेंद्र सिंह, रामअवतार मीना, जय किशन, रूप सिंह, आनंद कुमार धनराज, प्रेम सिंह, माधो लाल सहित गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति और युवा मौजूद रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now