भारतीय वायु सेना दिवस के मौके पर बुलंदशहर से BJP सांसद डॉ. भोला सिंह की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया। सांसद के आधिकारिक अकाउंट से शेयर किए गए शुभकामना संदेश वाले पोस्टर में भारतीय वायु सेना के विमान की जगह पाकिस्तानी वायुसेना के फाइटर जेट की तस्वीर इस्तेमाल होने का मामला सामने आया। पोस्ट वायरल होने के बाद इसे डिलीट कर दिया गया।
मामले को लेकर कांग्रेस की ओर से सांसद पर सवाल उठाए गए। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी पोस्ट को शेयर करते हुए निशाना साधा। वहीं विवाद बढ़ने के बाद BJP सांसद भोला सिंह ने सफाई दी कि तस्वीर का इस्तेमाल जानबूझकर नहीं किया गया था। उन्होंने इसे पोस्टर डिजाइन और एडिट करने वाले व्यक्ति की मानवीय भूल बताया और कहा कि जानकारी मिलते ही पोस्ट हटा दी गई।
बता दें कि 8 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष भारतीय वायु सेना ने अपना 94वां स्थापना दिवस मनाया।






