Home / News / बिसौली: “एक दौड़ लोकतंत्र के नाम” प्रतियोगिता का आयोजन, लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला

बिसौली: “एक दौड़ लोकतंत्र के नाम” प्रतियोगिता का आयोजन, लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला

रजत मल्होत्रा

बिसौली (बदायूं)। बिसौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जगत पिपरी में “एक दौड़ लोकतंत्र के नाम” प्रतियोगिता एवं “लोकतंत्र बचाओ-वोट बचाओ” पैदल मार्च कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सतीश प्रेमी (पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार) ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर युवाओं में लोकतंत्र के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, वहीं चुनाव आयोग की धांधली को लेकर ग्रामीणों ने पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया। मार्च के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के त्यागपत्र एवं दण्डात्मक कार्रवाई की मांग उठाई गई।

कार्यक्रम के अंत में दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि श्री सतीश प्रेमी ने मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान हेमेन्द्र यादव, सोमेश प्रताप, दिनेश कुमार, उवैस, सोहेल खान, सुमित, सतीश पाल S.R इंटर कॉलेज, कपिल देव, कुलदीप यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

युवाओं का उत्साह, खेल भावना और लोकतंत्र के प्रति जागरूकता ही इस कार्यक्रम की खास पहचान रही.

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now