Home / Stories / कांग्रेस में बड़ा बदलाव, आराधना मिश्रा ‘मोना’ बनीं प्रदेश अध्यक्ष, इमरान मसूद को…

कांग्रेस में बड़ा बदलाव, आराधना मिश्रा ‘मोना’ बनीं प्रदेश अध्यक्ष, इमरान मसूद को…


—लखनऊ


उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया है। कांग्रेस ने रामपुर खास से विधायक और कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को प्रदेश कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
इस बदलाव के साथ ही लंबे समय से प्रदेश कांग्रेस की कमान संभाल रहे अजय राय की जगह अब आराधना मिश्रा को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी संगठन की ओर से अजय राय के कार्यकाल और उनके योगदान को भी सराहा गया है।


कांग्रेस के इस फैसले को उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक पुनर्गठन के तौर पर देखा जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश संगठन में नए नेतृत्व और नई जिम्मेदारियों के जरिए पार्टी की तैयारियों को आगे बढ़ाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण बदलाव है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now