Home / Breaking News / गांधी जयंती पर किशोर-किशोरियों को POCSO एक्ट 2012 की दी जानकारी…

गांधी जयंती पर किशोर-किशोरियों को POCSO एक्ट 2012 की दी जानकारी…

खबर सहारनपुर
न्याय विभाग
गांधी जयंती के अवसर पर किशोर किशोरियों को पोस्को एक्ट 2012 के प्रावधानों विविध परिणामों बाल संरक्षण एवं संबंधित विविध अधिकारों के संबंध मे विशेष अभियान के अंतर्गत आज के सी पी आर्य कन्या इंटर कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया प्रभात फेरी को माननीय जनपद न्यायाधीश श्री सत्येंद्र कुमार प्रधान न्यायाधीश देवेंद्र सिंह, अपर जिला जज मोहम्मद अहमद खान , अपर जिला जज विकास गुप्ता, विधिक प्राधिकरण अध्यक्ष अपर जिला जज आशुतोष तिवारी, बार एसोसिएशन राहुल त्यागी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया इसके उपरांत दीवानी कचहरी गांधी वाटिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर गांधी जयंती का आयोजन किया गया कार्यक्रम में का शुभारंभ जिला न्यायाधीश सत्येंद्र कुमार द्वारा महात्मा गांधी और श्री लाल शास्त्री की प्रतिमा में फूलों की माला एवं फुल अर्पित किए गए इस अवसर पर जिला जज सत्येंद्र कुमार द्वारा संबोधित किया गया की बापू का जीवन हमें सत्य हिंसा और सादगी का संदेश देता है उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही हम एक शक्ति शांत और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण कर सकते हैं इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारी गण विद्वान अधिवक्ता गण लीगल एंड डिफेंस काउंसलिंग ,अधिवक्ता गण ,पैनल लॉयर, पी एल वी एवं कोर्ट स्टाफ उपस्थित रहा


रिपोर्ट
नीरज जोय

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now