झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी कि रिपोर्ट
कोलाना एयरपोर्ट में कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
झालावाड़, 28 सितम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार, 29 सितम्बर को प्रस्तावित दौरे के तहत झालावाड़ आएंगे।
जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2:35 बजे हेलीकॉप्टर से कोलाना हवाई पट्टी पहुंचेंगे।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 2:45 बजे से सायं 4:45 बजे तक कोलाना में आयोजित संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
साथ ही संवाद कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सायं 5:00 बजे कोलाना हवाई पट्टी से विशेष विमान द्वारा किशनगढ़ (अजमेर) के लिए प्रस्थान करेंगे।






