Home / News / चित्रकूट -रामघाट क्षेत्र में सरयू नदी के सीमांकन हेतु वैज्ञानिक सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ

चित्रकूट -रामघाट क्षेत्र में सरयू नदी के सीमांकन हेतु वैज्ञानिक सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ

ब्यूरो संजय मिश्रा चित्रकूट
चित्रकूट – जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के पूर्व में दिए गए निर्देशों के क्रम में रामघाट क्षेत्र में सरयू नदी के सीमांकन का कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए राजस्व, नगर पालिका एवं संयुक्त क्षेत्र विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीम द्वारा रोवर (Rover) तकनीक के माध्यम से वैज्ञानिक एवं तकनीकी सर्वेक्षण किया जा रहा है।

इस कार्य का उद्देश्य नदी क्षेत्र की वास्तविक सीमा का सटीक एवं वैज्ञानिक आधार पर निर्धारण करना तथा नदी के प्राकृतिक जल प्रवाह क्षेत्र को सुरक्षित रखना है। पूर्व में सरयू नदी के विभिन्न जलस्रोतों से निरंतर जल प्रवाह होकर मंदाकिनी नदी में मिलता था, जिससे मंदाकिनी के जल प्रवाह में भी वृद्धि होती थी। स्थानीय स्तर पर अतिक्रमण एवं जलस्रोतों के अवरुद्ध होने के कारण इन जलधाराओं का प्राकृतिक प्रवाह प्रभावित हुआ है।

नदी के सीमांकन एवं जलस्रोतों के संरक्षण से प्राकृतिक जल प्रवाह को पुनर्स्थापित करने में सहायता मिलेगी तथा मंदाकिनी नदी में जलस्तर बनाए रखने में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now