लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा
18 सितंबर से शुरू होगी काउंसलिंग प्रक्रिया, केंद्र व बिहार सरकार की कुल 50 सीटें
समस्तीपुर। आगामी 18 सितंबर से राम जानकी मेडिकल कॉलेज में शुरू होने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने काउंसलिंग स्थल का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था एवं तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने काउंसलिंग स्थल पर की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्थाओं को बेहतर रखने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान मिली जानकारी के अनुसार, काउंसलिंग के लिए कुल 50 सीटें उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें 8 सीटें केंद्र सरकार तथा 42 सीटें बिहार सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई हैं। इतनी सीटों पर काउंसलिंग होना मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में जिले के लिए महत्वपूर्ण और उत्साहजनक पहल मानी जा रही है।
प्रशासन की ओर से काउंसलिंग प्रक्रिया को सुचारू एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। अधिकारियों ने व्यवस्था से जुड़े सभी पहलुओं को समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।









