लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य अल्पसंख्यक आयोग का नए सिरे से गठन करते हुए पूर्व मंत्री मोहसिन रज़ा को आयोग का अध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्हें कैबिनेट मंत्री स्तर का दर्जा दिया गया है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन के अल्पसंख्यक कल्याण अनुभाग-4 की ओर से 8 सितंबर 2026 को कार्यालय आदेश जारी किया गया है।
शासनादेश के अनुसार, मोहसिन रज़ा की नियुक्ति उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम, 1994, यथासंशोधित 2013 की धारा-3 एवं धारा-4(1) के तहत की गई है। उनकी नियुक्ति तीन वर्ष या राज्य सरकार के प्रसाद पर्यन्त, जो भी पहले हो, के लिए की गई है।
मोहसिन रज़ा इससे पहले योगी आदित्यनाथ सरकार में राज्य मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
आयोग में 8 सदस्यों की भी नियुक्ति
सरकार की ओर से जारी आदेश में अध्यक्ष के साथ 8 सदस्यों को भी मनोनीत किया गया है। इनमें-
- श्री संदीप जैन
- श्री अंशुमान कुमार सिंह
- सरदार हरप्रीत सिंह बेदी
- श्री मोहम्मद असलम
- सरदार परविंदर सिंह
- सुश्री नेहा खान
- सैयद सेराज अब्बास रिज़वी
- श्रीमती रुमाना सिद्दीकी
शामिल हैं।

इस प्रकार उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग में एक अध्यक्ष और आठ सदस्यों सहित कुल 9 पदाधिकारी मनोनीत किए गए हैं। आयोग का कार्यकाल शासनादेश के अनुसार तीन वर्ष या राज्य सरकार के प्रसाद पर्यन्त रहेगा।






