Home / News / जरूरतमंदों को चश्मा वितरण व मोतियाबिंद ऑपरेशन में सहायता, नगर पालिका अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल की पहल

जरूरतमंदों को चश्मा वितरण व मोतियाबिंद ऑपरेशन में सहायता, नगर पालिका अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल की पहल

(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

रसड़ा नगर पालिका अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल की पहल पर जरूरतमंद लोगों को चश्मा वितरण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन सहायता मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डॉक्टरों की सलाह के अनुसार जिन मरीजों को चश्मे की आवश्यकता थी, उन्हें निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। कार्यक्रम में जरूरतमंद लोगों को दृष्टि संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने के उद्देश्य से सेवा कार्य किया गया।नगर पालिका अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। सही चश्मा मिलने से लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी काफी आसान हो जाती है और उन्हें बेहतर दिखाई देने में मदद मिलती है।उन्होंने बताया कि जिन मरीजों को चिकित्सकों द्वारा मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) ऑपरेशन की सलाह दी जाती है, उनके निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था निजी स्तर पर निःशुल्क कराई जाती है। मरीजों को ऑपरेशन के लिए अपनी गाड़ी से ले जाने और वापस लाने, ठहरने तथा भोजन की व्यवस्था भी टीम द्वारा सुनिश्चित की जाती है।
ऑपरेशन के बाद मरीजों को आवश्यक दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराने के साथ ही रिकवरी अवधि के लिए 15 दिनों की राशन सामग्री भी प्रदान की जाती है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। विनय शंकर जायसवाल ने नागरिकों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति या उसके परिचित को दृष्टि संबंधी परेशानी है तो समय रहते चिकित्सक से जांच कराएं और सहायता के लिए उनकी टीम से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को उचित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार जारी रहेगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हर महीने की 9 तारीख को नि:शुल्क आंख जांच शिविर आयोजित किया जाता है। शिविर में जांच के बाद डॉक्टर द्वारा चश्मा या ऑपरेशन की सलाह दिए जाने वाले मरीजों की जरूरत के अनुसार सहायता उपलब्ध कराई जाती है।कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर चश्मा मिलने की खुशी साफ दिखाई दी। सेवा के इस प्रयास को स्थानीय स्तर पर जरूरतमंदों के लिए उपयोगी पहल माना जा रहा है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now