Home / Events / इंस्पेक्टर मोहम्मद यासीन की उत्कृष्ट सेवा को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक के लिए चयन

इंस्पेक्टर मोहम्मद यासीन की उत्कृष्ट सेवा को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक के लिए चयन

मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के निरीक्षक मोहम्मद यासीन को उनकी सराहनीय एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” से सम्मानित किया जाएगा।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार मोहम्मद यासीन का चयन सेवा के आधार पर मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक के लिए किया गया है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिलने वाला यह सम्मान न केवल निरीक्षक मोहम्मद यासीन के लिए गौरव का विषय है, बल्कि उनके परिवार, सहकर्मियों और पूरे पुलिस विभाग के लिए भी गर्व का क्षण है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पदक के लिए चयनित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सम्मान पुलिस बल को अपने कर्तव्यों का और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now