Home / News / पंचायत स्तर पर सभी विद्यालय के बच्चों ने निकाली तिरंगा

पंचायत स्तर पर सभी विद्यालय के बच्चों ने निकाली तिरंगा

भारतमाता की जयकार से गूंज उठा पूरा क्षेत्र

नावकोठी.
हर घर तिरंगा-2026 अभियान के तहत मेरा भारत,मेरा संकल्प -विकसित भारत2047 के सपनों को साकार करने एवं बच्चों में राष्ट्रीय भावना, देशभक्ति, राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रखंडाधीन सभी प्राथमिक मध्य माध्यमिक, एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने पंचायत स्तर पर अपने-अपने पोषक क्षेत्र में बुधवार को तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया.सभी बच्चे उत्साहपूर्वक हाथ में तिरंगा लहराकर भारत माता की जयकार करते हुए पोषक क्षेत्र का भ्रमण किया.
मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक गणेश झा,अरुण कुमार,पिंकी कुमारी,अभिषेक आनंद,नंदकिशोर पंडित,इंदु कुमारी,संजीत कुमार महतो,सरोज कुमार, रमन कुमार झा, शंभू महतो, राजेश कुमार ,मनटुन महतो,मो आदिल सरवर,नासरीन,नीतू कुमारी ,चंदन कुमार ,हर्षवर्धन कुमार,प्रेम कुमार,अशोक कुमार शर्मा समेत सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक,शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित थे.

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now