Home / News / विप्र फाउंडेशन द्वारा करवाया जाएगा रुद्राभिषेक

विप्र फाउंडेशन द्वारा करवाया जाएगा रुद्राभिषेक

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

विप्र फाउंडेशन द्वारा करवाया जाएगा रुद्राभिषेक
विप्र फाउंडेशन महिला कार्यकारिणी झालावाड़ द्वारा श्रावण मास के चलते 16 अगस्त 2026 को पार्थिव शिवलिंग का सामूहिक अभिषेक किया जाना है जिसके लिए दोपहर में एक बैठक विप्र फाउंडेशन प्रदेश उपाध्यक्ष संध्या शर्मा के निवास पर आयोजित की गई। विप्र फाउंडेशन महिला कार्यकारिणी झालावाड़ जिलाध्यक्ष श्रीमती बरखा शर्मा की अध्यक्षता में सर्वसहमति से यह निर्णय लिया कि बच्चों में धार्मिक अनुष्ठानों की समरसता बनाए रखने हेतु यह अभिषेक विप्र बच्चों द्वारा अपनी पारंपरिक वेशभूषा में श्री चिंताहरण बालाजी कमल तलाई पर करवाया जाएगा। विप्र फाउंडेशन प्रदेश सचिव श्रीमती कुसुम शर्मा ने बताया कि बच्चों का धार्मिक अनुष्ठानो में पारंपरिक वेशभूषा में आना हमारी संस्कृति और सभ्यता, धार्मिक आस्था, संस्कारों को दर्शाता है। मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा ने बताया कि विप्र फाउंडेशन परिवार के अलावा विप्र परिवार का कोई भी बच्चा इस पुण्य अनुष्ठान में सहभागी बन सकता है। कार्यकारिणी के प्रत्येक सदस्यों द्वारा अपने-अपने विचार रखे गए। जिसके बाद सभी को उनके दायित्व सौंपे गए। बैठक में संतोष शर्मा, जलज तिवारी, ममता नागर, विजया शर्मा, ज्योति शर्मा, स्वाति शर्मा, ममता औदिच्य, आशा शर्मा, सपना शर्मा, रियंका भारद्वाज, कोमल गौड़, सुरभि शर्मा आदि उपस्थित रहीं।प्रेस नोट:-
विप्र फाउंडेशन द्वारा करवाया जाएगा रुद्राभिषेक
विप्र फाउंडेशन महिला कार्यकारिणी झालावाड़ द्वारा श्रावण मास के चलते 16 अगस्त 2026 को पार्थिव शिवलिंग का सामूहिक अभिषेक किया जाना है जिसके लिए दोपहर में एक बैठक विप्र फाउंडेशन प्रदेश उपाध्यक्ष संध्या शर्मा के निवास पर आयोजित की गई। विप्र फाउंडेशन महिला कार्यकारिणी झालावाड़ जिलाध्यक्ष श्रीमती बरखा शर्मा की अध्यक्षता में सर्वसहमति से यह निर्णय लिया कि बच्चों में धार्मिक अनुष्ठानों की समरसता बनाए रखने हेतु यह अभिषेक विप्र बच्चों द्वारा अपनी पारंपरिक वेशभूषा में श्री चिंताहरण बालाजी कमल तलाई पर करवाया जाएगा। विप्र फाउंडेशन प्रदेश सचिव श्रीमती कुसुम शर्मा ने बताया कि बच्चों का धार्मिक अनुष्ठानो में पारंपरिक वेशभूषा में आना हमारी संस्कृति और सभ्यता, धार्मिक आस्था, संस्कारों को दर्शाता है। मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा ने बताया कि विप्र फाउंडेशन परिवार के अलावा विप्र परिवार का कोई भी बच्चा इस पुण्य अनुष्ठान में सहभागी बन सकता है। कार्यकारिणी के प्रत्येक सदस्यों द्वारा अपने-अपने विचार रखे गए। जिसके बाद सभी को उनके दायित्व सौंपे गए। बैठक में संतोष शर्मा, जलज तिवारी, ममता नागर, विजया शर्मा, ज्योति शर्मा, स्वाति शर्मा, ममता औदिच्य, आशा शर्मा, सपना शर्मा, रियंका भारद्वाज, कोमल गौड़, सुरभि शर्मा आदि उपस्थित रहीं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now