Home / News / विभूतिपुर में गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार: पहले ब्लैकमेल, फिर दुष्कर्म… फिर दूसरे शिक्षक ने भी बनाया हवस का शिकार

विभूतिपुर में गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार: पहले ब्लैकमेल, फिर दुष्कर्म… फिर दूसरे शिक्षक ने भी बनाया हवस का शिकार

लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित यौन शोषण और अश्लील फोटो वायरल करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर महिला थाना में कोचिंग शिक्षक समेत दो लोगों के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम, आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आवेदन के अनुसार, पीड़िता करीब दो वर्ष पूर्व गांव के एक कोचिंग संस्थान में दसवीं कक्षा की छात्रा थी। इसी दौरान कोचिंग में कार्यरत एक शिक्षक से उसका संपर्क हुआ। आरोप है कि शिक्षक ने शादी का झूठा आश्वासन देकर विश्वास में लिया और 15 अप्रैल 2026 को कोचिंग परिसर में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने कथित रूप से अश्लील वीडियो भी बना लिया।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना की जानकारी कोचिंग के दूसरे शिक्षक को होने के बाद वह भी आरोपी के साथ मिल गया। दोनों ने वीडियो वायरल करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता का लगातार यौन शोषण किया। पीड़िता लोकलाज के कारण लंबे समय तक घटना की जानकारी किसी को नहीं दे सकी।

आवेदन में कहा गया है कि बाद में आरोपियों ने पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाकर फिर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा अश्लील वीडियो और फोटो के जरिए ब्लैकमेल करते रहे। आरोप है कि 17 जुलाई 2026 को पीड़िता की अश्लील तस्वीरें व्हाट्सएप के माध्यम से उसके परिजनों और अन्य लोगों को भेज दी गईं, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनकी बेटी को मोबाइल फोन और सिम भी उपलब्ध कराया था तथा लगातार धमकी देकर उसका शोषण करते रहे।

महिला थाना पुलिस ने मामले में पॉक्सो अधिनियम, आईटी एक्ट तथा बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

पुलिस का पक्ष: महिला थानाध्यक्ष से बातचीत के मुख्य अंश

संवाददाता : पोक्सो एक्ट के तहत कोई मामला दर्ज किया गया है?
महिला थानाध्यक्ष : जी हां, विभूतिपुर से संबंधित एक मामला दर्ज किया गया है।
संवाददाता : क्या प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है?
महिला थानाध्यक्ष : हां, FIR दर्ज है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और बयान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
संवाददाता : मामले की जांच किस अधिकारी को सौंपी गई है?
महिला थानाध्यक्ष : मामले का अनुसंधान मेरे स्तर से किया जा रहा है।
संवाददाता : अब तक क्या कार्रवाई हुई है?
महिला थानाध्यक्ष : पीड़िता से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया, मेडिकल और बयान पूरा कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।
संवाददाता : आरोपी की पहचान या गिरफ्तारी हुई है?
महिला थानाध्यक्ष : प्राथमिकी में आरोपी नामजद है, फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है।
संवाददाता : क्या कोई डिजिटल साक्ष्य सामने आया है?
महिला थानाध्यक्ष : प्रारंभिक जांच में फेसबुक और व्हाट्सएप से जुड़े कुछ डिजिटल साक्ष्य सामने आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
संवाददाता : क्या समय पर चार्जशीट दाखिल करने की दिशा में पुलिस काम कर रही है?
महिला थानाध्यक्ष : हां, नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now