(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
रसड़ा (बलिया): अधिवक्ता बार एसोसिएशन रसड़ा परिसर में एल्डर कमेटी के अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें वर्ष 2026-27 के वार्षिक चुनाव को निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से कराने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। बैठक के दौरान एल्डर कमेटी ने वर्तमान अध्यक्ष और महासचिव को स्पष्ट निर्देश जारी किए कि वे आमसभा के वैध सदस्यों की अद्यतन (अपडेटेड) सूची शीघ्र अति शीघ्र उपलब्ध कराएं, ताकि चुनाव प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा सके। चुनाव को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से एल्डर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य श्री कमलेश तिवारी (एडवोकेट) को सर्वसम्मति से मुख्य चुनाव अधिकारी नामित किया गया है। पदभार संभालते ही मुख्य चुनाव अधिकारी कमलेश तिवारी ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों से एक सप्ताह के भीतर अंतिम मतदाता सूची सौंपने का अनुरोध किया। बैठक में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि आगामी चुनाव में भाग लेने हेतु सभी सदस्य 2 अगस्त तक अपना सदस्यता शुल्क अवश्य जमा करा दें, जिससे मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जा सके।
इस अवसर पर एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्यों एवं पूर्व पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम चौबे, अशोक सिंह, पंकज दुबे, बृज बिहारी सिंह, इंद्रजीत तिवारी, मुख्तार अंसारी, दीपक दुबे, प्रेम सागर सिंह, बलवंत चौहान, अजीत चौहान, अखिलेश चौहान, विजय शंकर सिंह तथा सुशील त्रिपाठी सहित कई गणमान्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का कुशल एवं सफल संचालन इंद्रजीत तिवारी द्वारा किया गया।







