अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा//छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय जननेता स्व. बिसाहूदास महंत जी को उनकी 48वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। कोरबा के ओपन थियेटर घण्टाघर के पास स्थित बिसाहूदास महंत स्मृति उद्यान में जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्मृति उद्यान में स्थापित स्व. बिसाहू दास महंत की आदमकद प्रतिमा पर नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक फूलसिंह राठिया, पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर, मोहित केरकेट्टा, ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान, मुकेश राठौर, नगर पालिका कटघोरा अध्यक्ष राज जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश परसाई, सुरेन्द्रप्रताप जासयवाल, प्रदीप अग्रवाल, अजीत दास महंत, गोरेलाल यादव, राजीव लखनपाल, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, पूर्व अध्यक्ष नत्थु लाल यादव, सपना चौहान, रेखा त्रिपाठी, अर्चना उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रदेश पदाधिकारी प्रशांत मिश्रा, महेद्र थवाईत सांसद प्रतिनिधि,अजय जायसवाल, कौशल नेटी, पुष्पा पात्रे, दुलेश्वरी सिदार, मीरा रामशरण कंवर, रामशरण सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, बसंत मिश्रा, पालुराम साहु, संजय आजाद, सतोष देवांगन, पार्षद रवि चंदेल, नारायण कुर्रे, गीता गभेल, ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रमोद श्रीवास, हिमांशु सिंह, जय कंवर, माधो देवांगन, दीनानाथ राठिया, ए मन्नेवार, जनपद सदस्य देवी राजवाड़े, पूर्व एल्डरमेन सनत दास दीवान, शशि अग्रवाल, द्रोपति तिवारी, सुभद्रा सिंह, लक्ष्मी महंत, शांता मंडावे, हरा बाई, लता चौहान, भुनेश्वरी दास, ममता यादव, रघु दीवान सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किये। पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि भौतिक रूप से हमारे बीच आज भले ही बाबूजी नहीं है किन्तु अप्रत्यक्ष रूप से सदैव उनका आशीर्वाद हम पर बना रहता है। उनका पूरा जीवन सादगी और त्याग से परिपूर्ण रहा। उनसे प्रेरणा लेकर हम कठिन लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। डॉ. महंत ने कहा कि बाबूजी ने राजनीति को सेवा कार्य मानते हुए आमजनों के बीच विशिष्ट पहचान बनाई। उनकी कल्पना के कारण बहुत पहले छत्तीसगढ़ राज्य का जो बीजारोपण हुआ था, वह अब हमारे सामने अलग प्रदेश के तौर पर मौजूद है।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बिसाहूदास महंत को लोकप्रिय जनप्रिय नेता निरूपित करते हुए उनकी कार्यशैली पर रौशनी डाली। उन्होने बताया कि स्व. महंत ने चार बार मध्यप्रदेश में कैबिनेट मंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभाई। उनके कार्य निर्वहन की क्षमता अब भी हमारे लिये प्रेरणास्त्रोत है। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा बिसाहू दास कबीर पंथी होने के साथ – साथ गांधीवादी विचारक थे। सादा जीवन उच्च विचार की उच्चतम मूल्य मानते थे । सरलता, सहजता एवं मिलन सरिता के वे एक जीवंत प्रतिमूर्ति थे।अपनी ओजस्वी शैली और कुछ कर दिखाने के जज्बे के कारण वे संसदीय जगत के पुरोधा माने जाते थे ।
सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि बिसाहूदास महंत ने सादा जीवन उच्च विचार की अवधारणा को जीवंत करते हुए एक बेहतर मिसाल कायम की। हजारों लोग उनसे सिर्फ इसी वजह से प्रेरित हुए। उनके द्वारा मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष के बतौर किये गये कार्यों से हमें बहुत कुछ सीख लेने की आवश्यकता है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि भारत गांवों का देश है और गांवों में ही भारत की आत्मा निवास करती है। बिसाहूदास ने राजनैतिक कैरियर में ग्रामीण क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और पुरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ उच्च मूल्यों के आधार पर राजनीति करते हुए अलग पहचान बनाई।
ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि स्व. बिसाहूदास महंत छत्तीसगढ़ के माटी के लाल बहादुर एवं जन सेवक थे। हाथ करघा से निर्मित कोसा वस्त्र उद्योग को अन्तर्राष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का श्रेय भी बिसाहू दास महंत को जाता है।
इस अवसर पर कोरबा, रामपुर, पाली-तानाखार, कटघोरा, जॉजगीर, सक्ती, चाम्पा व कोरिया आदि स्थानों से भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।










