Home / News / बिहार में छात्र आंदोलन के मद्देनजर बखरी में पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई चौकसी

बिहार में छात्र आंदोलन के मद्देनजर बखरी में पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई चौकसी

बखरी (बेगूसराय)। पटना सहित बिहार के विभिन्न जिलों में चल रहे छात्र आंदोलन और प्रदर्शनों को देखते हुए बखरी अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी संभावित विरोध-प्रदर्शन या शांति भंग की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए बखरी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
बखरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में सघन चौकसी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस बल ने प्रमुख चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर गश्त कर लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
अभियान में बखरी थाना अध्यक्ष अरबिंद कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।
प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का माहौल कायम रखा जा सके।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now