Home / News / सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद से जुड़े मामले को लेकर शहर काज़ी नदीम अख्तर साहब के आवास पर देर रात क़ाज़ी जी की सरपरस्ती में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई

सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद से जुड़े मामले को लेकर शहर काज़ी नदीम अख्तर साहब के आवास पर देर रात क़ाज़ी जी की सरपरस्ती में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई

।जिसमे मजबूत पार्षद दल के सदस्य मौजूद रहे बैठक में निर्णय लिया गया कि इस पूरे मामले को किसी भी प्रकार की राजनीतिक बहस का विषय बनाने के बजाय संविधान और कानून के दायरे में रहकर पूरी मजबूती के साथ कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।

👉👉बैठक में मौजूद मज़बूत पार्षद दल के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि नगर मजिस्ट्रेट द्वारा पारित आदेश को सक्षम न्यायालय में चुनौती दी जाएगी। इसके लिए वरिष्ठ अधिवक्ताओं का एक पैनल गठित किया गया है, जो जल्द इस मामले को लेकर संबंधित न्यायालय में इस आदेश को चुनौती देने का काम करेगा….
👉👉हम सरकार से अपील करते हैं कि धार्मिक सौहार्द बनाए रखने, जनता की भावनाओं का सम्मान करने और मंदिर-मस्जिद जैसे आस्था के केंद्रों को राजनीतिक विवादों से दूर रखने का कार्य करे। समाज में शांति, भाईचारा और संविधान सर्वोपरि रहना चाहिए।
👉👉बैठक में यह भी कहा गया कि मंदिर और मस्जिद दोनों से जुड़े अधिकारों और कानूनी पहलुओं की रक्षा के लिए निचली अदालत से लेकर उच्च न्यायालय तथा आवश्यक होने पर सर्वोच्च न्यायालय तक कानूनी लड़ाई पूरी मजबूती और संवैधानिक तरीके से लड़ी जाएगी।

👉👉बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि यह संघर्ष केवल संविधान, कानून और न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा तथा क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की सभी से अपील की गई।
इस मोके सपा नेता व पार्षद फहाद सलीम, सपा नेता व पार्षद टिंकू अरोड़ा, नवयुक्त कार्यकारिणी सदस्य व पार्षद फज़लूँ रहमान,
बसपा नेता व पार्षद डॉक्टर अहतेशाम,बसपा नेता व पार्षद डॉ मोहतसिम, सपा नेता व पार्षद हाजी गुलशेर, पार्षद कलीम मालिक, कांग्रेस नेता व पार्षद नदीम अंसारी, पार्षद फ़राज़ अंसारी, बसपा नेता व पार्षद नितिन जाटव, क़ाज़ी साद, मून सिद्दीकी, जमाल खान, रागिब अली सहित सहारनपुर की गणमान्य लोग मौजूद रहे…..
फहाद सलीम पार्षद
समाजवादी पार्टी सहारनपुर

रिपोर्ट Naim.sagar

Tagged:
[post-views]
Share
Now