Home / Events / दतिया के अमन अली को लंदन में कानून की पढ़ाई के लिए 47 लाख दिए, इंदौर के ध्रुव और भोपाल के हिमांशु भी जाएंगे

दतिया के अमन अली को लंदन में कानून की पढ़ाई के लिए 47 लाख दिए, इंदौर के ध्रुव और भोपाल के हिमांशु भी जाएंगे

भारतीय जनता पार्टी पर मुस्लिम विरोधी पार्टी होने का आरोप लगाया जाता है लेकिन भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार मुस्लिम समाज का विरोध तो दूर की बात, भेदभाव भी नहीं करती। सरकार ने केवल तीन विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई के लिए स्पॉन्सर किया है, इसमें से एक दतिया के अमन अली हैं। उनको लंदन की यूनिवर्सिटी में कानून की पढ़ाई के लिए 47 लाख से ज्यादा रुपए दिए गए हैं। यह सब कुछ ऐसे समय में किया गया है जब वक़्फ़ बोर्ड के नाम पर मोहन सरकार को मुस्लिम विरोधी बताया जा रहा है।

पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने बताया कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य और उन्हें वैश्विक पटल पर उच्च शिक्षा के उत्कृष्ट अवसर प्रदान करना चाहते हैं। इसलिए विभाग की महत्वाकांक्षी ‘पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना’ के माध्यम से मध्य प्रदेश के तीन विद्यार्थियों की विदेशी शिक्षा स्पॉन्सर की गई है। इनको कुल ₹1,53,33,888.00 (एक करोड़ तिरपन लाख तैंतीस हजार आठ सौ अठासी रुपये) की छात्रवृत्ति राशि जारी की गई है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों की कॉलेज फीस, हॉस्टल यहां तक कि फ्लाइट का किराया भी दिया गया है। मतलब RTE की तरह केवल ट्यूशन फीस स्पॉन्सर नहीं की गई है बल्कि घर से जाने और डिग्री लेकर आने तक का सारा खर्चा स्पॉन्सर किया गया है।

मध्य प्रदेश के तीन स्टूडेंट्स: जो सरकारी खर्चे पर विदेश में पढ़ाई करेंगे
श्री अमन अली (दतिया) : श्री वाजिद अली बुखारी के सुपुत्र अमन अली को यूके (UK) के विख्यात विश्वविद्यालय यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) से ‘जनरल एलएल.एम’ (General LL.M) पाठ्यक्रम की शिक्षा ग्रहण करने के लिए को 47,23,465 रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

श्री ध्रुव जायसवाल (इंदौर): श्री रोहित जायसवाल के सुपुत्र श्री ध्रुव जायसवाल को यूएसए (USA) की प्रतिष्ठित कार्नेगी मेलन यूनिवर्सिटी (Carnegie Mellon University)में ‘पीजी इन प्रोडक्ट डेवलपमेंट’ (PG in Product Development) पाठ्यक्रम के अध्ययन हेतु 8 जुलाई 2026 को 68,51,543 रुपए की छात्रवृत्ति राशि जारी की गई है।

श्री हिंमाशु लोखंडे (भोपाल): भोपाल के होनहार छात्र हिमांशु लोखंडे को ऑस्ट्रेलिया की प्रसिद्ध मोनाश यूनिवर्सिटी (Monash University)से ‘मास्टर ऑफ साइबर सिक्योरिटी’ (Master of Cyber Security) में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए 8 जुलाई 2026 को 37,58,880 रुपए की राशि प्रदान की गई है।

रिपोर्ट सऊद खान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now