Home / News / विश्व जनसंख्या दिवस कार्यक्रम का वर्चुअल जिला स्तर पर हुआ आयोजन’’‘‘जनसंख्या स्थायित्व के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले को किया सम्मानित

विश्व जनसंख्या दिवस कार्यक्रम का वर्चुअल जिला स्तर पर हुआ आयोजन’’‘‘जनसंख्या स्थायित्व के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले को किया सम्मानित

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

‘‘’’

झालावाड़ 11 जुलाई। विश्व जनसंख दिवस 2026 के अवसर पर जनसंख्या स्थायित्व के क्षेत्र में प्रोत्साहन पुरस्कार योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 में जनसंख्या स्थायित्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रमुख शासन सचिव श्रीमति गायत्री राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल समारोह के माध्यम से सम्मानित किया गया।

इनको किया जिला स्तर पर सम्मानित:- जिला स्तर पर आयोजित हुए वर्चुअल सम्मान समारोह में मुख्य कार्यकारी अधिकारी शम्भुदयाल मीणा द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान, उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (प.क.) डॉ. अरविन्द कुमार नागर को जिला झालावाड़ चर्तुथ स्थान पर रहने पर प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया। वर्चुअल कार्यक्रम में अंश ऐड पैरा मेडिकल फाउंडेशन, एनजीओ प्रथम रहा जिसे प्रशस्ति पत्र व 2 लाख रुपये, श्रीमती आशा वर्मा, एलएचवी (व्यक्तिगत पुरस्कार) सीएचसी भवानीमण्डी प्रथम रही जिसे प्रशस्ति पत्र व 10 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ ही पंचायत समिति डग के प्रधान व ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौमहेला के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रीछवा के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, ग्राम पंचायत भालता, कुमठिया, सलोतिया व सारोलाकलां के सरपंच व एएनएम को भी प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

वर्चुअल कार्यक्रम में राज्य स्तर से मिशन निदेशक, अतिरिक्त मिशन निदेशक, निदेशक आरसीएस, निदेशक जन स्वास्थ्य सहित राज्य स्तरिय अधिकारी उपस्थित थे। जिला स्तर से जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार नागर, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक प्रभु लोधा, जिला कार्यक्रम समन्वयक आशा, आईईसी, डीएनओ, सभी ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबन्धक सहित सहित चिकित्सा विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी शम्भुदयाल मीणा ने अपने उद्बोधन में हर परिवार को परिवार कल्याण के साधनों के उपयोग स्वविवेक से करने के लिए निवेदन किया। जिले के द्वारा प्राप्त उपलब्धि के लिए सभी को बधाई देते हुए इस वित्तिय वर्ष में भी लक्ष्यों के अनुरुप सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (प.क.) डॉ. अरविन्द कुमार नागर ने बताया कि जिले द्वारा गत वर्ष महिला नसबंदी में लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि 7097 रही जो 195.18 प्रतिशत है, पीपीआईयूसीडी में लक्ष्य के विरुद्ध 8068 उपलब्धि रही जो 85.50 प्रतिशत है एवं अंतरा इंजेक्टेबल में लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि 4453 रही जो 127.30 प्रतिशत रही। इस वर्ष ओर बेहतर टीम वर्क से कार्य करते हुए जिले को फिर से राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर लाने का प्रयास किया जावेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान ने बताया कि जिला कलक्टर अजय सिह राठौड़ के निर्देशन में नियमित मॉनिटरिंग व सुपरविजन करते हुए माहवार कार्ययोजना से जिला न केवल परिवार कल्याण क्षेत्र में बल्कि चिकित्सा विभाग के हर सूचकांक में राज्य में उत्कृष्ठ स्थान पर लाने के लिए प्रयासरत है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now