Home / Breaking News / भैंसमा में 5 जुलाई को होगा सहकारी सप्ताह एवं कृषक सम्मेलन, जुटेंगे किसान, सहकारिता पर होगा..!सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए किसानों को आमंत्रण

भैंसमा में 5 जुलाई को होगा सहकारी सप्ताह एवं कृषक सम्मेलन, जुटेंगे किसान, सहकारिता पर होगा..!सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए किसानों को आमंत्रण

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

कोरबा//किसानों को सहकारिता की ताकत से जोड़ने और कृषि क्षेत्र में नई जानकारियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कोरबा जिले के भैंसमा में 5 जुलाई को सहकारी सप्ताह एवं कृषक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सहकारी सप्ताह के तहत आयोजित किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार देशभर में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक सहकारी सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कोरबा जिले की आदिवासी सेवा सहकारी समिति, भैंसमा में किसानों के लिए विशेष सम्मेलन रखा गया है। कार्यक्रम में सहकारिता से जुड़ी योजनाओं, कृषि विकास, आधुनिक खेती की तकनीकों तथा किसानों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन में क्षेत्र के किसान, सहकारी समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े अधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को सहकारी संस्थाओं से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन 5 जुलाई 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे से आदिवासी सेवा सहकारी समिति, भैंसमा (कृषि उपज मंडी परिसर) में किया जाएगा। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बिलासपुर के जिला क्षेत्र कोरबा तथा आदिवासी सेवा सहकारी समिति मर्यादित, भैंसमा द्वारा सभी किसानों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

कृषि और सहकारिता को मजबूत बनाने की दिशा में यह सम्मेलन किसानों के लिए उपयोगी मंच साबित हो सकता है, जहां उन्हें नई जानकारियों के साथ-साथ विशेषज्ञों से सीधे संवाद का अवसर भी मिलेगा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now