Home / News / भूमि, जल और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का फोकस: मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक में जुड़े बांका के डीएम अंशुल अग्रवाल

भूमि, जल और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का फोकस: मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक में जुड़े बांका के डीएम अंशुल अग्रवाल

बिहार में गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और जल स्रोतों के संवर्धन को लेकर राज्य सरकार लगातार गंभीर है। इसी कड़ी में बिहार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार राज्य गंगा समिति की सातवीं बैठक आयोजित की गई।
इस महत्वपूर्ण बैठक में बांका समाहरणालय सभागार से जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने भाग लिया। बैठक के दौरान गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के संरक्षण, जल स्रोतों के विकास, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों की विस्तृत समीक्षा की गई।
मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि गंगा संरक्षण एवं पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से संचालित योजनाओं की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों में तेजी लाई जाए।
बैठक में जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, हरित आवरण बढ़ाने, प्रदूषण नियंत्रण और जन-जागरूकता अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए गए।
जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने बैठक में दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया तथा कहा कि जिले में पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। गंगा और उसकी सहायक नदियों के संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार की यह पहल आने वाले समय में जल संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। अब देखना होगा कि जिलों में इन निर्देशों का क्रियान्वयन कितनी तेजी और प्रभावशीलता के साथ होता है। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now