Home / News / NEET परीक्षा फिर बड़ी गड़बड़ी?”नागपुर के छात्र अब्दुल्ला का सेंटर पहुंचा UAE…..

NEET परीक्षा फिर बड़ी गड़बड़ी?”नागपुर के छात्र अब्दुल्ला का सेंटर पहुंचा UAE…..

नागपुर। Re-NEET परीक्षा से पहले एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नागपुर के छात्र अब्दुल्लाह मोहम्मद तालिब को 21 जून को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र अबू धाबी (UAE) आवंटित कर दिया गया। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद छात्र और उसके परिवार के होश उड़ गए।
परिजनों के अनुसार, उन्होंने परीक्षा के लिए भारत में ही केंद्र का चयन किया था, लेकिन एडमिट कार्ड में विदेश का सेंटर दिखाया गया। परिवार का कहना है कि उनके पास न तो पासपोर्ट है, न विदेश यात्रा के लिए आर्थिक संसाधन और न ही परीक्षा से पहले आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने का समय बचा है।
इस अप्रत्याशित स्थिति से छात्र गहरे मानसिक तनाव में है। परिवार के मुताबिक, वह काफी परेशान है और परीक्षा को लेकर निराशा व्यक्त कर रहा है। परिजनों ने संबंधित अधिकारियों से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर परीक्षा केंद्र को भारत में स्थानांतरित करने की मांग की है।
यह घटना परीक्षा प्रबंधन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। छात्र और अभिभावक उम्मीद कर रहे हैं कि संबंधित एजेंसियां जल्द से जल्द मामले का समाधान करें ताकि छात्र का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित न हो।

Tagged:
[post-views]
Share
Now