पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपेठियों के खिलाफ शुभेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है। BSF सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों को फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में रखा गया है। इस मामले में विदेश मंत्रालय भी सक्रिय हो गया है।सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए अवैध घुसपैठियों पर “ऑपरेशन पुशबैक” के तहत कार्रवाई की जाएगी। उनकी जानकारी और दस्तावेज बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड को भेजे जाएंगे, जहां पहचान सत्यापन के बाद ही उन्हें वापस लेने की प्रक्रिया पूरी होगी। बीजीबी की औपचारिक मंजूरी मिलने तक घुसपैठियों को वापस नहीं भेजा जाएगा, इसलिए BSF और विदेश मंत्रालय दोनों इस मामले में सक्रिय हैं।
दूसरी और पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश बॉर्डर पर अवैध घुसपेठियों की लम्बी कतार देखने को मिली है। मंगलवार सुबह से उत्तर 24 परगना के हाकिमपुर बॉर्डर चेक पोस्ट पर बांग्लादेशी घुसपैठियों की लम्बी भीड़ देखने को मिली है। अवैध रूप से बंगाल में दाखिल हुए कई लोग अब जल्द वापस लौटने के लिए बॉर्डर पर इंतजार कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल पुलिस पकड़े गए घुसपैठियों को BSF के हवाले कर रही है। साथ ही उन्हें बॉर्डर बफर जॉन तक भेज रही है।उत्तर 24 परगना पर सैकड़ों बांग्लादेशी वापसी का इंतजार कर रहे हैं.BSF पकड़े गए बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान की पुष्टि कर रही है। इसके लिए पहले बांग्लादेशी अधिकारियों से समन्वय किया जा रहा है। दस्तावेजों और सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही उन्हें वापस भेजा जाएगा।
रिपोर्ट – किरन






