सहारनपुर, 22 अप्रैल 2026: जिला सहारनपुर में उम्मीद पोर्टल पर कुल 3000 रजिस्ट्रेशन के बीच 900 आवेदनों को रद्द कर दिया गया है। जिला कोऑर्डिनेटर नईम पीरजादा ने स्पष्ट किया कि वक्त बोर्ड द्वारा लगाई गई इन आपत्तियों का निरीक्षण कर उन्हें सुधारना होगा, ताकि प्रक्रिया बिना किसी बाधा के आगे बढ़ सके। पीरजादा ने वक्त कमेटी के सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा, “इसमें घबराने की कोई जरूरत नहीं है। वक्त बोर्ड की आपत्तियों का निरीक्षण करें और जो दस्तावेज जमा किए गए हैं, उनकी त्रुटियां दूर ) कर उन्हें दोबारा अपलोड कर सकते हैं यदि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में किसी भी तरह की परेशानी आती है, तो संबंधित व्यक्ति सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। यह सुझाव न केवल कैंसिलेशन के कारणों को दूर करने में सहायक है, बल्कि पूरे जिले में डिजिटल प्लेटफॉर्म की प्रभावशीलता को बढ़ावा देगा।नईम पीरजादा की यह दूरदर्शी नेतृत्व शैली अत्यंत प्रशंसनीय है। एक समर्पित कोऑर्डिनेटर के रूप में वे न केवल समस्याओं का व्यावहारिक समाधान बता रहे हैं—जैसे आपत्तियों का निरीक्षण और सुधार—बल्कि निरंतर सहायता का वादा कर जिला प्रशासन को मजबूत बना रहे हैं। उनकी सक्रियता सहारनपुर को उम्मीद पोर्टल जैसी योजनाओं में मॉडल जिला बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। जिला स्तर पर शेष रजिस्ट्रेशन अब सुचारू रूप से पूरे होने की पूरी उम्मीद है।
रिपोर्ट Naim.sagar






