सरकार के निर्देश अनुसार क्षेत्र में यूं तो भारी पुलिस की व्यवस्था का बंदोबस्त किया गया है वही पुलिस भी फुक फुककर कर कदम रख रही है और चाह रही है क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और इसी कड़ी में आज थाना प्रभारी ने अपने थाने से भारी पुलिस के साथ आठ गाड़ियों को रवाना किया जो हर गांव गांव घूम कर होली के इस प्रोग्राम को सकुशल संपन्न कराने में भूमिका निभाएगी थाना प्रभारी ने कहा कानून पर विश्वास रखना लोगों की प्राथमिकता होगी और कानून को तोड़ने का किसी को अधिकार नहीं है अगर किसी व्यक्ति ने कानून को तोड़ने की या कानून का उल्लंघन करने की कोशिश की उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी चाहे वह कितना ही रसूक वाला क्यों ना हो कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बक्शा जायेगा हमारी प्राथमिकता क्षेत्र में शांति अवस्था और त्योहार को सकुशल संपन्न करना है यही हमारी जिम्मेदारी है और हम अपनी जिम्मेदारी के साथ यह त्यौहार बखूबी सकुशल संपन्न कराना चाहते हैं व चाहते हैं इस त्यौहार को लोग हंसी-खुशी के साथ मनाएं और नशे से दूर रहे हैं कुछ लोग नशा कर हुडदंग मचाते हैं थाना प्रभारी ने कहा कि मेरी सभी से अपील है कि शराब या किसी भी नशे से दूर रहकर त्योहार को खुशी-खुशी मनाएं और किसी भी अनहोनी से बचें क्योंकि आपके घर पर आपका परिवार आपका इंतजार कर रहा है
सहारनपुर थाना फतेहपुर में थाना प्रभारी विनय शर्मा ने मुस्तैदी के साथ संभाली सुरक्षा व्यवस्था






