Home / News / चित्रकूट -अपर आयुक्त ने मऊ का निरीक्षण कियाः मऊ में तहसील, विकासखंड और नगर पंचायत में योजनाओं की समीक्षा की

चित्रकूट -अपर आयुक्त ने मऊ का निरीक्षण कियाः मऊ में तहसील, विकासखंड और नगर पंचायत में योजनाओं की समीक्षा की

ब्यूरो संजय मिश्रा
मऊ – चित्रकूट आज गुरुवार को अपर आयुक्त (प्रशासन) चित्रकूट धाम मंडल बांदा, अमरपाल सिंह ने आज मऊ तहसील, विकासखंड और नगर पंचायत का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के निर्देशों के तहत शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा के लिए किया गया।
निरीक्षण के दौरान, अमरपाल सिंह ने तहसील के अभिलेखागार सहित पूरे कार्यालय का मुआयना किया। उन्होंने मऊ ब्लॉक का भी निरीक्षण किया।
इसके अतिरिक्त, अपर आयुक्त ने हठवा की गौशाला और मुख्यमंत्री आवासीय योजना के तहत निर्मित आवासों का भी जायजा लिया। इस दौरान उपजिलाधिकारी मऊ राम ऋषि रमन, उपजिलाधिकारी (न्यायिक) पूजा गुप्ता, तहसीलदार राम सुधार, नायब तहसीलदार पारुल सिंह, बीडीओ मऊ ओम प्रकाश, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मऊ भरत सिंह और कार्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
अमरपाल सिंह ने नगर पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Tagged:
[post-views]
Share
Now